समाचार

अ.भा.कायस्थ महासभा,जयपुर से प्रो. शरद नारायण खरे पुरस्कृत

मंडला-एक वर्ष में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जयपुर ने श्रीराम मंदिर स्थापना,मुंशी प्रेमचंद जयंती,पिता दिवस  व योग दिवस के अवसरों  पर अखिल भारतीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की थीं।जिनमें देश भर के रचनाकार शामिल हुए थे।इन समस्त  प्रतियोगिताओं में वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर डॉ शरदनारायण खरे ने श्रेष्ठ सृजन के आधार पर चयन सूची में स्थान पाया।उन्हें पुरस्कृत किया गया।सम्मान पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए।

         प्रोफसर डॉ शरद नारायण खरे विगत 50 वर्षों से सतत् सृजन कार्य कर रहे हैं।उनकी अनेक प्रकाशित पुस्तकें हैं।देश भर की पत्र-पत्रिकाओं में वे लगातार छप रहे हैं। रेडियो,टीवी चैनलों में भी वे लगातार प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं।उन्हें अनेक सम्मान भी मिले हैं,जिनमें साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश का 51000 का अखिल भारतीय अवार्ड प्रमुख हैं।देश भर के संस्थाओं से मंचों पर व ओनलाइन भी उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।वे ओनलाइन व मैनुअली रूप से सतत व्याख्यान व काव्यपाठ की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। साहित्य जगत के क्षितिज पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेसर डॉ शरदनारायण खरे की अलग पहचान है।

*प्रो. शरद नारायण खरे

प्राध्यापक व अध्यक्ष इतिहास विभाग शासकीय जे.एम.सी. महिला महाविद्यालय मंडला (म.प्र.)-481661 (मो. 9435484382 / 7049456500) ई-मेल-khare.sharadnarayan@gmail.com