कविता
काश कोई रास्ता स्वर्ग तक जाता
तो हम इस मतलबी दुनिया से चले जाते
काश कोई राह फरिश्तों के पास जाता
तो सारी दुआएं कबूल हो जाती
काश जिंदगी में दिल से अपना मानने वाले लोग होते
तो जिंदगी में ग़म ही नहीं होते
काश जिन्दगी में दुख से ज्यादा खुशी होती
तो हम कभी दुखी नहीं होते
काश रब इस दुनिया में होते
तो बुरे लोग अच्छे लोगों पर जुल्म नहीं उठाते
काश कोई रास्ता स्वर्ग तक जाता ….
— गंगा मांझी
