कुण्डली/छंद

विजय दिवस

भारत माता है रुदित, खोये कई जवान।
विजय दिवस करते स्मरण, वीरों का बलिदान।।
वीरों का बलिदान, कारगिल शौर्य कहानी।
साहस का प्रतिमान, तीर्थ सी मूर्त निशानी।।
परिजन के आभार, मानते जन मन आहत।
सकल करे जयकार, विश्व गुरु अपना भारत।।

*चंचल जैन

मुलुंड,मुंबई ४०००७८