कविता

सुनिए फरियाद मोदी जी

गंभीर बीमारी लाईलाज नहीं है फिर भी,
दवा खाकर हो सकते मरीज़ निरोगी, जी।।
मन पर वश नहीं है रोगी का अपने सुनिए,
आप ख़त्म कर सकते जड़ से मोदी जी।।

असंभव नहीं आपके लिये कुछ भी करना,
एक नज़र घुमाइए इस ओर सुयोग्यी जी।।
बीमारी कहें या कहें लत बात एक ही तो है,
परिवार बिखरे इसके हुए जो भुक्तभोगी, ज।।

बिखरते परिवार दर में हो रही बढ़ोतरी नित,
रोक सकते आप मंत्रिमंडल संग मिल मोदी जी।।
चलो बताती बीमारी का कारण सुनो सभी,
शराब,नशा ही बढ़ा रहे रिश्तों में वियोग, जी।।

आर्थिक व्यवस्था कुछ तो लड़खड़ाएगी,
परंतु बहनों की दुआएं कितनी संग होंगी, जी।।
लगेगी देश को भी दुआएं इतनी सुनिए सब,
देश की अर्थव्यवस्था बनेगी दृढ़ निरोगी,जी।।

फरियाद शब्दों में मैंने लिख गढ़ी, आपसे,
आपके एक निर्णय से ही बहनें खुश होंगी, जी।।
यदि समस्या पर उठाई फरियाद सही मेरी,।।
आपके एक फैसले से जीत सुनिश्चित होगी, ज।।

आप तक फरियाद पहुंचाने का जरिया ट्विटर,
अनदेखा कर करना ना हताश हमारे मोदी जी।।
आनलाईन सट्टे की तरह ही, रोक लगा नशे पर,
विश्वास सबका अटल कर, देश करें निरोगी जी।।

— वीना तन्वी

वीना आडवाणी तन्वी

गृहिणी साझा पुस्तक..Parents our life Memory लाकडाऊन के सकारात्मक प्रभाव दर्द-ए शायरा अवार्ड महफिल के सितारे त्रिवेणी काव्य शायरा अवार्ड प्रादेशिक समाचार पत्र 2020 का व्दितीय अवार्ड सर्वश्रेष्ठ रचनाकार अवार्ड भारतीय अखिल साहित्यिक हिन्दी संस्था मे हो रही प्रतियोगिता मे लगातार सात बार प्रथम स्थान प्राप्त।। आदि कई उपलबधियों से सम्मानित