भूखे नहीं सोने देंगे
जो तुम मुझ से रूठ गए
तुमको हम मना लेंगे
रोटी नहीं मिली जिसे
उसे भूखे नहीं सोने देंगे ।
रास्ते में बाधाएँ होंगी
हौसला से पार कर जाएंगे
सपनों को सच करने को
हिम्मत कभी न हारेंगे ।
हारे हैं जो जीवन से
उनका सहारा बन जाएंगे
टूटे हैं जिनके सुर जीवन में
उन्हें गीत नया सुनाएँगे ।
रोटी नहीं मिली जिसे
उसे भूखे नहीं सोने देंगे ।
— रीना कुमारी
