कुछ नया करो
भीड़ में चलोगे
तो भीड़ का हिस्सा बन रह जाओगे
भीड़ से अलग दिखना है
तो अलग अपना रास्ता चुनना है
करो अपने में कुब्बत इतनी
तुम लोगों के पीछे नहीं
लोग चले तुम्हारे पीछे
कुछ नया करो
लोगों से हट अलग दिखो
लोगों की खींची लकीरों पर नहीं
खुद अपनी नई लकीर खींचो
फिर देखोगे तुम आगे होगे
ज़माना तुम्हारे पीछे
