कविता

जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को

असंभव जिनके शब्दकोष में कभी आया ही नहीं,
छिहत्तरवें में भी जोश उनका घटा ही नहीं।
सिंह-गर्जना सी दहाड़ सुन दुश्मन हो जाते निढाल,
भारत-पथ के प्रदीप, विकास के अनुपम भाल।

जन-जन के नायक, हे कर्मठ प्रधान,
आपसे दमक रहा है मेरा भारत महान।
विनती है मेरी ईश्वर से बारम्बार,
देश को मिलता रहे ऐसा सपूत हर बार।

जन्म-दिवस पर शत-शत वंदन स्वीकारें,
भारत-भू पर आप अमर ज्योति बन उजियारें।
प्रहरी, पथ-प्रदर्शक, अजेय, अपराजेय लाल,
आप हैं देश के गौरव, भारत के अमिट भाल।

जितनी दमकती है गंगा की निर्मल धार,
उतनी ही चमक आपके संकल्पों में अपार।
सूर्य-सा तेजस्वी, हिमालय-सा विशाल,
आपको जन्मदिन पर मेरा प्रणाम हज़ार।

“देश को आप जैसे कर्मठ सपूत का साथ सदैव मिलता रहे,
यही ईश्वर से प्रार्थना है।”

— सविता सिंह मीरा

*सविता सिंह 'मीरा'

जन्म तिथि -23 सितंबर शिक्षा- स्नातकोत्तर साहित्यिक गतिविधियां - विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित व्यवसाय - निजी संस्थान में कार्यरत झारखंड जमशेदपुर संपर्क संख्या - 9430776517 ई - मेल - meerajsr2309@gmail.com