भजन/भावगीत

शांति का प्रतीक : माँ चंद्रघंटा

स्वर्णाभ आभा में लिपटी, दिव्य प्रभा की ज्योति हो तुम,
सिंहवाहिनी महाशक्ति, सकल ब्रह्मांड की स्रोतस्वरूप तुम।
मस्तक पर अर्धचंद्र की रेखा, सौंदर्य का अनुपम ज्योतिलोक,
चरणों में जिनके सुर नृत्य करें, वंदनीय चंद्रघंटा महाशक्ति घोटक।

करों में शस्त्र लिए हो आठ, नव चेतना की दीप-ज्योति तुम,
शत्रु संहारिणी रणचंडी हो, फिर भी ममतामयी छांव हो तुम।
घंटे की नाद से कांपे पाप, अधर्म थर्राए, क्रूरता गले लग जाए,
भक्तों के कण-कण में समा जाओ, माँ! जब प्रेम से कोई गाए।

तेरा स्वरूप मधुर भीषण, कोमलता में भी गर्जना हो तुम,
कभी बनीं करुणा की सरिता, कभी वज्रधारिणी महिमा छाई।
भवसागर की नौका है तुम्हारी, साधना की पतवार हो तुम,
त्रिलोकी में जिसकी चर्चा हो, ऐसी अलौकिक धार हो तुम।

माथे पे जो शोभित चंद्रतारा, चंद्रकलातीत रूप की छाया,
तेरे दर्शन से अंधेरा हट जाए, जीवन में खुशियां छा जाये।
सिंह की सवारी तू करती, भय की सारी सीमाएँ तोड़े रहती,
एक दृष्टि तेरी जब पढ़े हृदय, भीतर का अंधकार भी छोड़े।

नवरात्रि का तृतीय दिवस है, हो तेरे चरणों में अर्पित हो,
तू शक्ति, शांति, साहस की देवी, जीवन को कर दे पवित्र!
घंटानाद से जागृत कर दो, आत्मा की गूढ़ तरंगित कर दो,
माँ चंद्रघंटा,तुममें ही बसी है, सृष्टि की हर जीवित उमंग हो।

ओ माँ चन्द्रघटा ! चंद्रवदनी, करुणा की नंदनी,
तेरे नाम की सुगंध से महके जीवन की भावों की चंदनी।
तेरे चरणों में अर्पित कर दूँ, अपने मन की हर पीड़ा-व्यथा,
दे शक्ति ऐसी कि अडिग रहूँ मैं, चाहे जैसी भी हो राह मेरी।

जय माँ चंद्रघंटा! तेरी ध्यान धरू,
संकल्प हमारा रहे, भक्ति तुम्हारी रहे,
मैं कर दूँ अपने जीवन को समर्पित।

— रूपेश कुमार

रूपेश कुमार

भौतिक विज्ञान छात्र एव युवा साहित्यकार जन्म - 10/05/1991 शिक्षा - स्नाकोतर भौतिकी , इसाई धर्म(डीपलोमा) , ए.डी.सी.ए (कम्युटर),बी.एड(फिजिकल साइंस) वर्तमान-प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी ! प्रकाशित पुस्तक ~ *"मेरी कलम रो रही है", "कैसें बताऊँ तुझे", "मेरा भी आसमान नीला होगा", "मैं सड़क का खिलाड़ी हूँ" *(एकल संग्रह) एव अनेकों साझा संग्रह, एक अंग्रेजी मे ! विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओ मे सैकड़ो से अधिक कविता,कहानी,गजल प्रकाशित ! राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थानों से सैकड़ो से अधिक सम्मान प्राप्त ! सदस्य ~ भारतीय ज्ञानपीठ (आजीवन सदस्य) पता ~ ग्राम ~ चैनपुर  पोस्ट -चैनपुर, जिला - सीवान  पिन - 841203 (बिहार) What apps ~ 9934963293 E-mail - - rupeshkumar01991@gmail.com