गीत/नवगीत

साकार देवी का पूजन

साकार देवी का पूजन

© डा.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी

नारी का योगदान स्वीकारें, सुक्खों से निज झोली भर लें।

प्रतीकों को छोड़ आज हम, साकार देवी का पूजन कर लें।।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा देकर।

स्वावलंबन दे, योगदान लेकर।

नारी ही है, कुशल प्रबंधक,

समझें नहीं, उन्हें केयर-टेकर।

नारी नहीं, उनके काम सराहें, दुष्प्रवृत्तियों को वश में कर लें।

प्रतीकों को छोड़ आज हम, साकार देवी का पूजन कर लें।।

जिसने जीवन हमें दिया है।

दूध पिलाकर बढ़ा किया है।

मेरे व्रत हैं उन्हें समर्पित,

कदम-कदम, दुलार दिया है।

सहयोगी है, मित्र भी नारी, साथ-साथ चल यात्रा कर लें।

प्रतीकों को छोड़ आज हम, साकार देवी का पूजन कर लें।।

बहन और बेटी देवी है।

पत्नी, नहीं कोई लेवी है।

हर नारी में देवी रूप है,

सेवक को देवी सेवी है।

साथ-साथ करें साथ समर्पित, साथ-साथ ही साथ को वर लें।

प्रतीकों को छोड़ आज हम, साकार देवी का पूजन कर लें।।

©प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, कालेवाला, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद-244601 (उत्तर प्रदेश)

चलवार्ता 09996388169, ई-मेलः santoshgaurrashtrapremi@gmail.com ,

बेब ठिकाना www.rashtrapremi.com, www.rashtrapremi.in, www.rashtrapremi.webpress.com

डॉ. संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी

जवाहर नवोदय विद्यालय, मुरादाबाद , में प्राचार्य के रूप में कार्यरत। दस पुस्तकें प्रकाशित। rashtrapremi.com, www.rashtrapremi.in मेरी ई-बुक चिंता छोड़ो-सुख से नाता जोड़ो शिक्षक बनें-जग गढ़ें(करियर केन्द्रित मार्गदर्शिका) आधुनिक संदर्भ में(निबन्ध संग्रह) पापा, मैं तुम्हारे पास आऊंगा प्रेरणा से पराजिता तक(कहानी संग्रह) सफ़लता का राज़ समय की एजेंसी दोहा सहस्रावली(1111 दोहे) बता देंगे जमाने को(काव्य संग्रह) मौत से जिजीविषा तक(काव्य संग्रह) समर्पण(काव्य संग्रह)