हितेश्वर बर्मन ‘चैतन्य’ को “हिंदी सेवा सम्मान”
रायपुर । वक्ता मंच (छत्तीसगढ़ प्रदेश की सामाजिक व साहित्यिक संस्था) एवं दैनिक दबंग स्वर के संयुक्त तत्वावधान में 28.09.2025 को वृंदावन सभागृह रायपुर में आयोजित हिंदी सेवा सम्मान – 2025 समारोह में सारंगढ़ क्षेत्र के रचनाकार हितेश्वर बर्मन चैतन्य को “हिंदी सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विगत तीन वर्षों से लगातार साहित्य सृजन करने तथा दैनिक दबंग स्वर अखबार में वक्ता मंच रविवारीय कालम में छपी कविताओं के उपलक्ष्य में दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पं. पी के तिवारी जी (प्रधान संपादक, दबंग स्वर), श्री राजेश पराते जी (अध्यक्ष वक्ता मंच) और श्री सुभम साहू (संयोजक) (प्रायोजक जन एकता फाउण्डेशन रायपुर) उपस्थित थे। समारोह में अनेक साहित्यकारों ने उपस्थिति दर्ज की तथा हितेश्वर बर्मन जी को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
हितेश्वर बर्मन जी की रचनाएं समाजिक गतिविधियों पर बहुत गहरा प्रकाश डालती है। बहुत ही जल्द उनकी पुस्तक “विवाह सूत्र” प्रकाशित होने वाली है। यह किताब वर्तमान समाज पर आधारित है, जो समाज को एक आयना दिखाने का काम करेगा।
