साथ-साथ
अगर हमको है सम्पूर्ण विश्वास
तो परछाई के माफिक है वह पास
यह मत सोचो तुम अकेले हो
ईश्वर तो हर क्षण तुम्हारे साथ ।।
आपकी ताल से ताल मिलाता
मैं साथ हूं आभास दिलाता
बढ़ाता रहता हमारा आत्मविश्वास
ईश्वर हर क्षण है आपके साथ।।
ज़र्रे -ज़र्रे में वह वास करता है
सदा आपके साथ-साथ रहता है
थामे रहता सदा आपका हाथ
ईश्वर हर क्षण है आपके साथ।।
हर सुख-दुख का सदा वह साक्षी
आपकी उन्नति का है अभिलाषी
उसका तो नाम ही है श्रीनिवास
ईश्वर हर क्षण है आपके साथ।।
ऐसा नही है कि कष्ट नही आएगा
कभी-कभी हमको आजमाएगा
ग़लती का कराएगा वह ऐहसास
ईश्वर हर क्षण है आपके साथ।।
सुख-दुख जीवन का अभिन्न अंग
भरता है जीवन में सतरंग
और दृढ़ करता आपका विश्वास
ईश्वर हर क्षण है आपके साथ।।
है मुश्किलों में वह राह दिखाता
कभी स्पष्ट तो कभी फुसफुसाता
सबके ह्रदय में वह करता निवास
ईश्वर हर क्षण है आपके साथ ।।
गलत करने से पहले हमें चेताता
पड़ोगे दिक्कत में साफ बतलाता
धीमा पड़ सकता है तेरा विकास
ईश्वर हर क्षण है आपके साथ।।
सत्य के मार्ग पर बस चलता चल
झंझावातों की फ़िक्र तू न कर
आ जाएगी फिर मदद अनायास
ईश्वर हर क्षण है आपके साथ।।
आ जाएगी फिर मदद अनायास
ईश्वर हर क्षण है आपके साथ।।
— नवल अग्रवाल
