इश्क और ख्याल
चाँदनी रात में
तेरा चेहरा नजर आए
ख्वाबों की तरह
सन्नाटा गहरी
दिल में तू ही बसा है
हवाओं में तेरा नाम
फूलों की खुशबू
तेरी यादें लहराती
सुकून मिलता है
नदियों की रवानी
तेरे ख्यालों संग बहती
मन डूब जाता है
पलकों की ओट में
तेरी हँसी छुपी रहती
रूह मुस्काती है
तारों की छाँव में
तेरी छवि जगमगाए
रात मुस्कुराए
हवाओं की सरसराहट
तेरा अहसास लाती
दिल सिहर उठता है
साँझ की मूरत में
तेरी यादों की रौशनी
मन को छू जाती है
— डॉ. अशोक
