प्रो. शरद नारायण खरे अंतर्राष्ट्रीय हिंदी लेखन कविता प्रतियोगिता में सम्मानित
मंडला -देश की सुप्रसिद्ध साहित्यिक- सामाजिक संस्था “विचारक्रांति साहित्य सेवा संस्थान ” द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय हिंदी लेखन कविता प्रतियोगिता” में देश के बाहर के व देश के सैकड़ों कवियों ने भाग लिया,जिसका विषय था- “राष्ट्रभाषा की माँग है हिंदी” था।
कुल प्राप्त सैकड़ों कविताओं में से श्रेष्ठ 20 का चयन “हिंदी भाषा प्रोत्साहन सेवा सम्मान” के लिए किया गया,तथा सभी को नगद राशि व साहित्य देकर सम्मानित किया गया। इन गौरवशाली चयनितों में मंडला के वरिष्ठ कवि/लेखक/विचारक/वक्ता व शिक्षाविद् तथा शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शरद नारायण खरे द्वारा रचे गीत ” हिंदी-वंदना” को भी स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायकों ने कथ्य, शिल्प, भाव,लय,छंद,संदेश व प्रस्तुति को आधार बनाकर निर्णय लेकर प्रोफेसर शरद नारायण खरे के इस गीत को प्राप्त रचनाओं में श्रेष्ठ रचनाओं में माना।
