कविता
अयोध्या में हुआ है श्री राम मंदिर का श्री गणेश,
काशी भी अब बन चुका है एक तीर्थ विशेष।
आरंभ हो चुकी है अब राम राज्य की स्थापना,
कुरुक्षेत्र, गीता ज्ञान भूमि की गूँज है पावन अपना।
सनातन धर्म का उदघोष है अब घर-घर में,
सच्चे भारतवासी दिखा रहे जोश हर एक डगर में।
हाथों में हाथ मिला कर, आगे कदम बढ़ाओ,
मोदी के नेतृत्व में, राम राज्य को साकार बनाओ।
— जय प्रकाश भाटिया
