स्वास्थ्य

सर्दियों का मौसम और हरी सब्ज़ियों में छुपा सेहत का राज़

सर्दियों का मौसम शरीर के लिए एक ऐसा समय होता है जब ठंड और सूखेपन के कारण शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो सकती है। इसी लिए सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों और मौसमी सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इनमें पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, सी डी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन तंत्र को ठीक रखने, और शरीर को अंदर से गर्म रखकर बीमारियों से बचाते हैं।

सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों के फायदे,
पालक,आयरन, विटामिन ए, सी , डी और के से भरपूर, यह पाचन को बेहतर बनाता है और त्वचा एवं बालों के लिए फ़ायदे मंद होता है। साथ ही यह ऊर्जा स्तर भी बढ़ाता है।मेथी,पाचन सुधरती है, डायबिटीज़, वजन नियंत्रण और हड्डियों के लिए लाभदायक है।

बथुआ,विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम और मैग्नीशियम में उच्च,
यह शरीर को गर्म रखता है और पाचन सही रखता है।सरसों का साग, कैल्शियम और पोटैशियम का स्रोत जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और मेटाबॉलिज़्म बेहतर रहता है।
अन्य हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरी, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाती हैं और गैस व अपच जैसे पाचन समस्याओं को दूर करती हैं।

सर्दियों में सेहत की देखभाल के अन्य जरूरी सुझाव,
विटामिन सी, डी, और जिंक युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।तुलसी और शहद का सेवन संक्रमण से बचाव में मदद करता है।जाड़ा में संतुलित पोषण और नियमित व्यायाम से शरीर का तापमान और ऊर्जा स्तर बनाए रखें।यह सब्ज़ियां और उपाए सर्दियों में आपके शरीर को गर्म, स्वस्थ और रोगों से दूर रखने में अत्यंत सहायक होते हैं। इसलिए सर्दियों के मौसम में इन हरि सब्ज़ियों को अपनी डाइट में शामिल करें और सेहतमंद रहकर ठंडे मौसम का आनंद लें।

— डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह

डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह

पिता का नाम: अशफ़ाक़ अहमद शाह जन्मतिथि: 24 जून जन्मस्थान: ग्राम बलड़ी, तहसील हरसूद, जिला खंडवा, मध्य प्रदेश कर्मभूमि: हरदा, मध्य प्रदेश स्थायी पता: मगरधा, जिला हरदा, पिन 461335 संपर्क: मोबाइल: 9993901625 ईमेल: dr.m.a.shaholo2@gmail.com शैक्षिक योग्यता एवं व्यवसाय शिक्षा,B.N.Y.S.बैचलर ऑफ़ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस. बी.कॉम, एम.कॉम बी.एड. फार्मासिस्ट आयुर्वेद रत्न, सी.सी.एच. व्यवसाय: फार्मासिस्ट, भाषाई दक्षता एवं रुचियाँ भाषाएँ, हिंदी, उर्दू, अंग्रेज़ी रुचियाँ, गीत, ग़ज़ल एवं सामयिक लेखन अध्ययन एवं ज्ञानार्जन साहित्यिक परिवेश में रहना वालिद (पिता) से प्रेरित होकर ग़ज़ल लेखन पूर्व पद एवं सामाजिक योगदान, पूर्व प्राचार्य, ज्ञानदीप हाई स्कूल, मगरधा पूर्व प्रधान पाठक, उर्दू माध्यमिक शाला, बलड़ी ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, बलड़ी कम्युनिटी हेल्थ वर्कर, मगरधा साहित्यिक यात्रा लेखन का अनुभव: 30 वर्षों से निरंतर लेखन प्रकाशित रचनाएँ: 2000+ कविताएँ, ग़ज़लें, सामयिक लेख प्रकाशन, निरन्तर, द ग्राम टू डे, दी वूमंस एक्सप्रेस, एजुकेशनल समाचार पत्र (पटना), संस्कार धनी (जबलपुर),जबलपुर दर्पण, सुबह प्रकाश , दैनिक दोपहर,संस्कार न्यूज,नई रोशनी समाचार पत्र,परिवहन विशेष,समाचार पत्र, घटती घटना समाचार पत्र,कोल फील्ड मिरर (पश्चिम बंगाल), अनोख तीर (हरदा), दक्सिन समाचार पत्र, नगसर संवाद, नगर कथा साप्ताहिक (इटारसी) दैनिक भास्कर, नवदुनिया, चौथा संसार, दैनिक जागरण, मंथन (बुरहानपुर), कोरकू देशम (टिमरनी) में स्थायी कॉलम अन्य कई पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर रचनाएँ प्रकाशित प्रकाशित पुस्तकें एवं साझा संग्रह साझा संग्रह (प्रमुख), मधुमालती, कोविड, काव्य ज्योति, जहाँ न पहुँचे रवि, दोहा ज्योति, गुलसितां, 21वीं सदी के 11 कवि, काव्य दर्पण, जहाँ न पहुँचे कवि (रवीना प्रकाशन) उर्विल, स्वर्णाभ, अमल तास, गुलमोहर, मेरी क़लम से, मेरी अनुभूति, मेरी अभिव्यक्ति, बेटियां, कोहिनूर, कविता बोलती है, हिंदी हैं हम, क़लम का कमाल, शब्द मेरे, तिरंगा ऊंचा रहे हमारा (मधुशाला प्रकाशन) अल्फ़ाज़ शब्दों का पिटारा, तहरीरें कुछ सुलझी कुछ न अनसुलझी (जील इन फिक्स पब्लिकेशन) व्यक्तिगत ग़ज़ल संग्रह: तुम भुलाये क्यों नहीं जाते तेरी नाराज़गी और मेरी ग़ज़लें तेरा इंतज़ार आज भी है (नवीनतम) पाँच नए ग़ज़ल संग्रह प्रकाशनाधीन सम्मान एवं पुरस्कार साहित्यिक योगदान के लिए अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त पाठकों का स्नेह, साहित्यिक मंचों से मान्यता मुश्ताक़ अहमद शाह जी का साहित्यिक और सामाजिक योगदान न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे हिंदी-उर्दू साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है। आपकी लेखनी ने समाज को संवेदनशीलता, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जोड़ा है। आपके द्वारा रचित ग़ज़लें और कविताएँ आज भी पाठकों के मन को छूती हैं और साहित्य को नई दिशा देती हैं।