तिरंगा है फहराया
फहराया ध्वज शान से, स्वतंत्रता उद्घोष।
वीरों के बलिदान से, आजादी का तोष।।
आजादी का तोष, जवानों के आभारी।
चौकस सक्षम शूर, सुरक्षित धरा हमारी।।
राष्ट्र प्रेम का दीप, चरण रज माथ सजाया।
आन बान अभिमान, तिरंगा है फहराया।।
फहराया ध्वज शान से, स्वतंत्रता उद्घोष।
वीरों के बलिदान से, आजादी का तोष।।
आजादी का तोष, जवानों के आभारी।
चौकस सक्षम शूर, सुरक्षित धरा हमारी।।
राष्ट्र प्रेम का दीप, चरण रज माथ सजाया।
आन बान अभिमान, तिरंगा है फहराया।।