समाचार

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की कृति ‘उगता सूर्य’ का हुआ विमोचन 

शाहगंज (आगरा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने श्री चित्रगुप्त भगवान संस्था सभागार में अपना 56 वाॅं प्रांतीय अधिवेशन व शैक्षिक संगोष्ठी तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन बड़ी ही भव्यता के साथ आयोजित किया । इस कार्यक्रम में शोध वाचन, कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इसी कार्यक्रम में डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की नवीन कृति ‘उगता सूर्य’ (हाईकू कविता) का विमोचन कार्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद कुरैशी व संस्था प्रमुख एवं संस्था मुखपत्र – शिक्षक के संपादक रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी ‘प्रलयंकर’ ने किया । 

इस अवसर पर सैकड़ो शिक्षकगण मौजूद रहे । जिनमें प्रमुख हैं प्रवक्ता जामवंत निषाद, विकास सिंह , रामसूरत बिंद (आजमगढ़) आदि । प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मूल संगठन की ओर लौटे युवा शिक्षक । वहीं मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की कृति उगता सूर्य पर भी खूब चर्चा हुई । ज्ञात हो मुकेश कुमार  ऋषि वर्मा शोध समालोचन पत्रिका के प्रबंध संपादक हैं, जो दिल्ली, भिवानी, श्रीगंगानगर, आगरा और नेपाल से अनवलत प्रकाशित हो रही है । इसके साथ ही संस्था बृजलोक साहित्य  कला संस्कृत अकादमी के मुख्य अध्यक्ष भी हैं ।  कार्यक्रम का समापन बड़ी ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ ।

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111