मोदी जी
पीड़ा अपनी बहुत गहन है, बात समझ लो मोदी जी,
दुष्टों का सर्वनाश जरूरी, बात समझ लो मोदी जी।
पंजाब में जिसने रोका था, प्रधानमंत्री का रास्ता,
संसद में वह शान से बैठा, सबक सिखा दो मोदी जी।
टू जी थ्री जी घोटालों में, जो लिप्त रहे वह घूम रहे,
कानून का अस्त्र चला, औकात दिखा दो मोदी जी।
जाने कितने चोर उचक्के, सरकारी संरक्षण में चलते,
सुरक्षा का चक्र हटा दो, दर्द समझ लो मोदी जी।
पाक चीन से डर नहीं लगता, भारत की सेनाओं को,
अपनों के भेष में दुश्मन, उनको निपटा दो मोदी जी।
मुफ्त माल की पुनः समीक्षा, अंकुश भी निर्धारित हों,
भिखमंगों की फौज बढ़ रही, रोक लगा दो मोदी जी।
जीवन मरण लाभ यश हानि, सब विधना के हाथ मगर,
राजा के भी दायित्व बहुत, अधिकार दिखा दो मोदी जी।
कुछ गले पड़ रहे संसद में, बाहर जाकर षडयंत्र रचें,
षड्यंत्रकारियों को जेल रास्ता, अब तो दिखलाओ मोदी जी।
— अ. कीर्तिवर्द्धन
