अनुभवों की अहमियत
अनुभव बोलते हैं
मौन में भी अर्थ भरते
जीवन समझाते
ठोकरें राह की
चलना हमें सिखलातीं
आँखें खोल जातीं
कठिन क्षणों में
मन का दीपक जलता
धैर्य जन्म लेता
अनुभव का स्पर्श
शब्दों से गहरा होता
मौन में उतरता
बीते हर पल से
कुछ न कुछ हम पाते
स्वयं को गढ़ते
अनुभव ही गुरु
जो जीवन पाठ पढ़ाए
अमर सत्य बनें
— डॉ. अशोक
