प्रो. शरद नारायण खरे को”राष्ट्रीय स्वरसाधक सम्मान”
अभिनव काव्यांश मंच का ओनलाइन आयोजन
मंडला-देश की सुप्रसिद्ध साहित्य संस्था ” अभिनव काव्यांश मंच” द्वारा निरंतर ओनलाइन व आफलाइन आयोजन कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है।गत दिवस संस्था द्वारा कवियों/साहित्य साधकों से उनके स्वरचित गीत/मुक्तक सृजन की सस्वर प्रस्तुति का वीडियो आमंत्रित कर सृजन-श्रेष्ठता व गायन -श्रेष्ठता के आधार पर विजेता घोषित कर उपाधि सम्मान से सम्मानित किए गए,जिनमें मंडला के वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद व शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य जो साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश से भी पुरस्कृत हैं, प्रोफेसर शरद नारायण खरे का नाम प्रथम स्थान पर रहा इस निमित्त उन्हें “स्वरसाधक सम्मान” से सम्मानित किया गया।
