साहित्य संस्था संगम का विमर्श का आयोजन

साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग प्रदेश की क्रियाशील साहित्यिक संस्थाओं के बीच संवाद स्थापित हो सके, साथ ही सभी संस्थाएँ एक-दूसरे की सृजनात्मक गतिविधियों से परिचित हो सकें, इस हेतु दिनांक 20-21 फरवरी, 2026 को श्रीजानकी रमण महाविद्यालय, आगा चौक, जबलपुर में ‘साहित्य संस्था संगम’ का दो दिवसीय विमर्श का आयोजन संपन्न हुआ। साहित्य अकादमी के इस आयोजन में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में साहित्यिक संस्थाओं की उपस्थिति रही। आयोजन की भव्यता यह बता रही थी कि मध्य प्रदेश में साहित्यिक संस्थाएं कितनी गतिशील हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 20 फरवरी 2026 को 12:00 बजे से हुआ, जिसमें ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘सरस्वती वंदना’ दविन्दर सिंह ग्रोवर एवं दल, नाट्य लोक संस्था, जबलपुर द्वारा प्रस्तुत की गई।
प्रथम सत्र:
विषय: भारतीय साहित्य में आयातित एवं भारतीय चिंतन
वक्ता: हिंदी एक्सप्रेस संपादक रविंद्र वाजपेई जी, भागवत जी दुबे, हरिशंकर जी दुबे, अभिजात जी त्रिपाठी एवं डॉ. विकास दवे जी
सत्र संचालक: श्री राजेश पाठक प्रवीण
इस सत्र में दो किताबों का विमोचन भी हुआ: रजनी कटारे जी की कृति ‘प्रभु आराधना’ जो कि भजन पर आधारित किताब थी और दूसरी किताब ‘हेमपुष्प वल्लरी’।
अनिल कुमार सोनी जी की किताब ‘लिखते रहना ही हिंदी है’ और दूसरी ‘मधुबाला’।
