समाचार

प्रो. शरद नारायण खरे “मातृभाषा रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित 

मंडला– “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल’की ओर से “अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस”  (21फ़रवरी) के अवसर पर कवि/ लेखक/ साहित्यकार/ प्राध्यापक के रूप में मातृभाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं साहित्यिक उत्थान में दिए  उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रोफेसर शरद नारायण खरे को “मातृभाषा रत्न सम्मान” प्रदान किया गया है,जो गौरव का विषय है।शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय फाउंडेशन,नेपाल के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने यह प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए संदेश दिया है कि,”प्रोफेसर शरद नारायण खरे आपकी साहित्य साधना, समर्पण और सृजनशीलता भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहे—इसी शुभकामना के साथ हम आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

*प्रो. शरद नारायण खरे

प्राध्यापक व अध्यक्ष इतिहास विभाग शासकीय जे.एम.सी. महिला महाविद्यालय मंडला (म.प्र.)-481661 (मो. 9435484382 / 7049456500) ई-मेल-khare.sharadnarayan@gmail.com