प्रो. शरद नारायण खरे को “काव्य सुधा सम्मान”
मंडला-देश की सुप्रसिद्ध साहित्य संस्था बेमिसाल साहित्य मंच ने होली के अवसर पर सुपरिचित हास्य कवि प्रोफेसर शरद नारायण खरे का एकल हास्य कविता पाठ का ओनलाइन काव्य पाठ का कार्यक्रम रखा। प्रो शरद नारायण खरे ने लाइव कार्यक्रम की कमान सँभालकर एक से बढ़कर हँसगुल्ले पेश कर ओनलाइन सुन रहे देश भर के दर्शकों को रसविभोर कर दिया। क्षणिकाएं,चुटकुले,कटपीस,प्रसंग, दोहे आदि पेश कर नान-स्टाप हास्य परोस दिया। संस्था द्वारा उन्हें “काव्य सुधा” के सम्मान से अलंकृत किया गया।
