वक्त तो लगता है
वक्त तो लगता है!
बरसों लगता है
एक बालक को
पालन पोषण जवान होने में!!
महीनों लगता है
एक बीज को
अंकुरित होने में
पते कलियां फूल होने में!!
सवेरा होने तक
जगता ही है एक पूर्ण रात्रि
जैसे,
तारा देखने के लिए
प्रतीक्षा करता है
धूप की पूर्ण यात्रा
वक्त तो लगता है
सचमुच, सत्य है,
वक्त लगता है!!
प्रतीक्षित
होना सकना चाहिए,
धूप को भी
कई घंटा लगता है
मध्याह्न होने में!!
— मनोज शाह मानस
