समाचार

नीलम खरे को मिला “स्त्री शक्ति सम्मान”

मंडला की कवयित्री-लेखिका,पाठक मंच-मप्र साहित्य अकादमी की पूर्व पाठक मंच संयोजक,सीसीएन-टीवी न्यूज की पूर्व सुपरिचित न्यूजरीडर, मानव अधिकार आयोग की पूर्व आयोग मित्र, सुपरिचित गायिका व महाविद्यालय में इतिहास की पूर्व अतिथि विद्वान नीलम खरे को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लुंबिनी(नेपाल) की संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय फाउंडेशन नेपाल” द्वारा उनकी गतिशीलता, प्रतिभा, समाज में किए गए योगदान व रचनात्मक उपलब्धियों के लिए “स्त्री शक्ति सम्मान -2026” प्रदान किया गया है।

डॉ. नीलम खरे

डॉ.नीलम खरे आज़ाद वार्ड, मंडला (म.प्र) -481661