ज्ञान परम्परा और संस्कृति की भूमि है बिहार
प्राचीन धरा
गंगा की शीतल धारा
ज्ञान का दीप
नालंदा जागे
विचारों का उजियारा
विश्व को राह
मिट्टी की खुशबू
संस्कृति का गान यहाँ
मन हो उजास
बुद्ध की वाणी
करुणा का संदेश
शांति का मार्ग
वीर भूमि यह
संघर्ष की गाथाएँ
अडिग विश्वास
लोक परम्परा
गीतों में इतिहास
जीवन का सार
सादा जीवन
उच्च विचारों की ज्योति
मानवता धनी
संस्कारों में
बसी हुई है विरासत
पीढ़ी दर पीढ़ी
गंगा किनारे
सभ्यता का स्पर्श
अनंत कहानी
ज्ञान की लौ
आज भी जलती यहाँ
नई दिशा दे
— डॉ. अशोक
