नन्हा बच्चा बाइक चलाए
अरे देखो नन्हा बच्चा आया,
छोटी-सी बाइक वो लाया।
हाथों से हैंडल पकड़ता जाए,
धीरे-धीरे आगे बढ़ता जाए।
टुन-टुन करती उसकी सवारी,
लगती सबको बहुत ही प्यारी।
हँसता-गाता चलता जाए,
सबको देख वो मुस्काए।
नन्हे पांव पैडल चलाते,
मस्ती में वो गीत सुनाते।
मम्मी-पापा खुश हो जाते,
उसको देख खूब मुस्कुराते।
गली-गली वो घूमने जाए,
दोस्तों संग खेल दिखाए।
आँधी आए या बारिश प्यारी,
मस्ती उसकी रहे हमेशा जारी।
खेल-खेल में सीखे बात,
खुश रहना है सबसे खास।
टुन-टुन करके वो मुस्काया,
अरे देखो नन्हा बच्चा आया।
— डॉ. प्रियंका सौरभ
