संघर्ष की भट्टी में तपकर
लाल चिंगारी
हवाओं में उड़ती हुई
सपनों की राह
कांटों के बीच
फूलों की मुस्कान छुपी
सहन की सीख
धूप की तपिश
पसीने की धाराओं में
निखरता मन
साँझ की छाँव
थकावट में भी उजाला
हौसले की गूँज
पत्थरों के बीच
नर्म मिट्टी को खोजती
जड़ें मजबूत
हवा के झोंके
शीतलता का संदेश लाएँ
धैर्य की राह
अंधेरे रात
तारों की चुप रोशनी
सपनों को सहारा
बारिश की बूंद
धुलती राहें, नई उमंग
मन में उजास
अलसाया मन
संकटों में भी उठ खड़ा
संघर्ष का बल
हर चुनौती में
सीख और अनुभव संजोए
जीवन मुस्काए
— डॉ. अशोक
