गीत/नवगीत

राम नवमी विशेष

एक ही नारा और एक ही नाम
जय श्री राम बोलो जय श्री राम।।

प्रभु जी करो सबका कल्याण
आप हो सभी के तारणहार
जन-जन रहे स्वस्थ व निरोगी
उच्चारण करते रहें सदा आपका नाम
जय श्री राम बोलो जय श्री राम।।

धन-धान्य से सबके भरो भंडारे
तुम्हीं हो सबके कष्ट निवारण वाले
मन में भरो करुणा की भावना
और पास न फटकने देना अभिमान
जय श्री राम बोलो जय श्री राम।।

तुम ही हो सब दारिद्रय हरने वाले
और भव सिंधु से पार करने वाले
बढ़ती इच्छाओं पर कसो नियंत्रण
आवागमन पर लगाओ पूर्ण विराम
जय श्री राम बोलो जय श्री राम ।।

ऐसा करो प्रभु अब मेरे मन को निर्मल
दूर हो जाए सब द्वंद और मिथ्या -छल
तेरे नाम सुमिरन में रमा रहे यह मन
और आपके चरणों में ही मिले विश्राम
जय श्री राम बोलो जय श्री राम ।।

राम नवमी का आज शुभ दिन आया
सबके मन में हर्ष- उल्लास छाया
दे रहे सब एक दूजे को बधाई
मेरी तरफ से आप सबको राम -राम
जय श्री राम बोलो जय श्री राम।।

एक ही नारा एक ही नाम
जय श्री राम बोलो जय श्री राम
जय श्री राम बोलो जय श्री राम।।

— नवल अग्रवाल
२७ मार्च २०२६

*नवल किशोर अग्रवाल

इलाहाबाद बैंक से अवकाश प्राप्त पलावा, मुम्बई