नन्हा फ़ोन वाला
नन्हा-मुन्ना बच्चा आया,
हाथ में फ़ोन उठाया।
हैलो-हैलो बोल रहा है,
जैसे दुनिया से बतियाया।
कभी इधर तो कभी उधर देखे,
को k?
आँखों में सपने झिलमिलाए,
किससे बात कर रहा है ये,
सबको हँसते-हँसते बतलाए।
मम्मी को शायद कॉल लगाया,
या पापा को याद किया,
छोटे-छोटे हाथों से उसने,
बड़ा सा काम आज किया।
प्यारी उसकी ये अदाएँ,
सबका दिल खुश कर जाएँ,
नन्हा फ़ोन वाला बच्चा,
सबको हँसना सिखलाए।
— डॉ. सत्यवान सौरभ
