समाचार

साझा संसार (गद्य-विविधा) का लोकार्पण

दिनांक 29 मार्च 2026 को ‘पेड़ों की छाँव तले फाउण्डेशन’ के तहत प्रथम एन सी आर लिटरेरी फ़ेस्टिवल, 2026 का आयोजन ग़ाज़ियाबाद के शम्भू दयाल पी. जी. कॉलेज में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन श्री अवधेश सिंह एवं सुश्री अनिता सिंह ने किया। सह संयोजक का कार्य डॉ. पूनम सिंह, श्री रघुवीर शर्मा एवं श्री ठाकुर प्रसाद चौबे ने किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. जेन्नी शबनम की 7वीं पुस्तक ‘साझा संसार’ (गद्य-विविधा) का लोकार्पण श्री ब्रज किशोर वर्मा श्शैदीश्, प्रो. डॉ. राजीव रंजन गिरि, डॉ. आरती स्मित, श्री रविन्द्र कांत त्यागी, श्री सुरेंद्र अरोड़ा एवं श्री अवधेश सिंह के हाथों सम्पन्न हुआ। लोकार्पण के बाद श्री ब्रज किशोर श्शैदीश्, प्रो. डॉ. राजीव रंजन गिरि एवं डॉ. आरती स्मित ने पुस्तक पर वक्तव्य दिए। मेरी पुस्तक के विमोचन के बाद अन्य दो पुस्तकों का विमोचन हुआ।