यौवन
दिन जवानी के
आते जाते रहेंगे।
मोहब्बत के गीत
हम भी गाते रहेंगे।
नाम लेकर खुदा तेरा
हम उसे मनाते रहेंगे।
अफसाने तो बहुत
लिखे हैं हमने
हर अफ़साने में
तेरे नाम के साथ
उसका नाम लिखते रहेंगे।
लोग पूछेंगे जब भी
दर्द की वजह
हम भी सर्द हवाओं के साथ
उसका नाम भी
हम लिखते रहेंगे।
— डॉ. राजीव डोगरा
