गर्मी का मौसम आया
गर्मी का मौसम आया,
आइसक्रीम वाला आया।
बच्चों ने आइसक्रीम खाया,
मोनू आइसक्रीम नहीं पाया।
जोर से मोनू आंसू बहाया,
सारे बच्चों ने हंसी उड़ाया।
मम्मी ने दहीबड़ा खिलाया,
मोनू खूब ठहाका लगाया।
सारे बच्चों ने मुंह लटकाया,
मोनू ने खूब ताली बजाया।
— जयचन्द प्रजापति ‘जय’
