बाल कविता

पिज़्ज़ा और बर्गर की लड़ाई

एक बार सुबह-सुबह
पिज़्ज़ा, बर्गर में हुई लड़ाई

पिज़्ज़ा बोला–
मुझको जो खाता है,
वह मेरा गुण गाता है।

बर्गर तुनककर बोला–
तुझसे ज्यादा मुझको खाते हैं,
बच्चे मेरे नाम का माला जपते हैं।

इतने में सारे बच्चे भी आ गये।
मंटू, चंपू, सोना, मोना सब आ गये।

सब बच्चे बोले–
बर्गर, पिज़्ज़ा भैया क्यों लडते हो?
हम सब को दोनों टेस्टी लगते हो।

बच्चों की सुनकर बात,
पिज़्ज़ा, बर्गर हो गये शांत

सारे बच्चे खाये पिज़्ज़ा, बर्गर,
बड़ा मजा आया पूरी रातभर।

— जयचन्द प्रजापति ‘जय’

*जयचन्द प्रजापति

प्रयागराज मो.7880438226 jaychand4455@gmail.com

Leave a Reply