सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
आस्था भक्ति का केन्द्र सोमनाथ शिवलिंग दिव्यतम,
द्वादश ज्योतिर्लिगों में आता है यह शिवलिंग प्रथम,
श्रद्धा भक्ति की जागृत है यहॉं युगों से अनूठी मिसाल,
11 मई 2026 मंदिर पुनर्निर्माण के पूरे हुए 75 साल ।
इसी उपलक्ष्य में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व,
ऐतिहासिक सनातनी विरासत हमारी हमें इस पर गर्व,
बसा है मंदिर परिसर के कण-कण में श्रद्धा व विश्वास,
इस महोत्सव को बनाया गया भावपूर्ण और बहुत खास ।
ग्यारह तीर्थो के पावन जल से हुआ कुंभ अभिषेक अद्भुत,
सत्य रहता है चिरकाल जीवित किया उदाहरण प्रस्तुत,
आस्था को मिला बल शिखर कलश के पुनर्निर्माण से,
भावनाएं प्रार्थनाएं और भी गहरी जुड़ी अपने अराध्य से ।
महमूद गजनवी ने किया था हमला 1000 साल पहले,
17 बार से अधिक बार मंदिर को लूटा किए थे हमले,
मंदिर को कई बार हानि पहुॅंचाने के मिलते हैं प्रमाण,
पर हर बार मंदिर खड़ा रहा अडि़ग हो अपने स्थान ।
श्रापित चन्द्रमा ने यही तप कर शिव से पाया वरदान,
प्रभास तीर्थ पर प्रगटे महादेव दिया इंदु को अभयदान,
“आनंद” का अमृत महोत्सव देख बही आज अश्रु धारा,
धन्य भारत भूमि जय-जय-जय मेरा हिंद देश प्यारा ।
— मोनिका डागा “आनंद”
