पर्यावरण दिवस ५.६.२६
आओ हम सब मिल कर,
अपनी धरती को स्वर्ग बनायें,
हरियाली खेतों में छाये,
यहाँ फूलों से उपवन महकाएं,
गौ माता की पूजा करके ,
अपना जीवन सफल बनायें,
आओ हम सब मिल कर,
अपनी धरती को स्वर्ग बनायें,
अब कहीं ना फैलने दे प्रदूषण,
घर आँगन में वृक्ष लगाएं,
घर घर हो प्रकाश अलोकिक,
मिलकर शुद्धता के दीप जलाये,
संस्कृति की धरोहर यह धरती ,
हम यहाँ रह कर पुण्य कमाएँ,
अपने पर्यावरण की रक्षा के हित,
नदियों में दूषित जल न बहाएं,
स्वच्छता में ही ईश्वर का वास है,
इस सत्य को हम मिलकर अपनाएं
— जय प्रकाश भाटिया
