हाइकु/सेदोका

विश्व साइकिल दिवस

अचानक
बढ़ गया
साइकिल का महत्व
आज एक बार फिर।१

चलाएं
हम सभी
नियमित फिर साइकिल
अर्थ, स्वास्थ्य के लिए।२

समस्या
वैश्विक हैं
पेट्रोलियम ईंधन की
साइकिलें निकलने लगीं देखिए।३

साइकिल
सबसे सरल
यातायात का साधन
हमें क्यों शर्म आती।४

स्वास्थ्य
हितकारी साइकिल
शर्माना छोड़ो अब
यही है अंतिम विकल्प।५

मजबूरन
साइकिल चलाना
क्या अच्छा लगता
चिकित्सक की सलाह पर।

दिवस
मनाना व्यर्थ
अपनाओ फिर साइकिल
अपने आप के हितार्थ।७

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921