योग एक बेहतरीन उपहार
शरीर की भाषा
सांसों में उतरती शांति
योग का स्पर्श
तन का हर तनाव
धीरे-धीरे मिट जाता
आसन के संग
मन की उलझनें
जैसे धुंध हो जाती हैं
प्राण की धारा
सूर्य नमस्कार से
नव ऊर्जा का जन्म हो
हर सुबह में
श्वास और ध्यान
एक लय में बहते हैं
अद्भुत मिलन
भीतर की शांति
बाहर भी झलकती है
नई रोशनी
धैर्य की शिक्षा
योग हमें सिखाता है
मौन के साथ
क्रोध की अग्नि
धीरे-धीरे बुझ जाती
श्वास की ठंडक
स्वास्थ्य का द्वार
यहीं से खुलता जाता
योग साधना
मन की सीमाएं
विस्तार में बदलती हैं
ध्यान की शक्ति
जीवन सरल हो
हर विचार निर्मल हो
योग का असर
शरीर लचीला
मन भी संतुलित होता
नियमित अभ्यास
नींद भी गहरी
चिंता दूर हो जाती
प्राणायाम से
आत्मा की पुकार
योग में सुनाई देती
अंतर यात्रा
हर रोग पर भी
उपचार बनकर आता
योग विज्ञान
तनाव की दुनिया
योग से हो हल्की
नई दिशा
शरीर और मन
एक सूत्र में बंधते हैं
आत्म अनुशासन
जीवन का संगीत
संतुलन में बजता है
योग के संग
हर दिन का आरंभ
शांति से भर जाता है
साधना के साथ
योग एक दीप है
अंधकार मिटाता है
प्रकाश देता
स्वस्थ जीवन का
सबसे सुंदर उपहार
योग ही है
इसी साधना से
जीवन सफल बनता है
पूर्णता की ओर
— डॉ. अशोक
