प्रो. शरद नारायण खरे को “मुक्तक मणि सम्मान”
देश के सुप्रसिद्ध पटल अखिल भारतीय अभिनव काव्यांश मंच ने भक्ति भाव को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर मुक्तक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की, और फिर कथ्य, शिल्प, लय, अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के आधार पर विशेषज्ञों ने जाँचकर परिणाम की घोष्णा की, जिसमें वरिष्ठ कवि, लेखक और छंदशास्त्री अनेक कृतियों के सृजक, साहित्य अकादमी से पुरस्कृत,रेडियो- टीवी साहित्यकार, मंचीय प्रस्तोता, विचारक, वक्ता प्रो(डा)शरद नारायण खरे के द्वारा रचित दोहा मुक्तक को सर्वप्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें “मुक्तक मणि” के सम्मान से विभूषित किया गया।
