ग़ज़ल
अराजकता सियासत हो गयी क्या
बदज़बां अब रियासत हो गयी क्या
नयी कोई इबारत हो गयी क्या
खड़ी उम्दा इमारत हो गयी क्या
नहीं आता हैअक्सर इस तरफ अब
उसे कोई शिकायत हो गयी क्या
वही जिसका बहुत था ज़ह्न में डर
वही फिर से शरारत हो गयी क्या
दिखें टूटे मकां ही चार सू क्यूँ
कोई बरपा क़यामत हो गयी क्या
कभी गांधी भगत में थी बसी जो
वही पैदा हरारत हो गयी क्या
परीक्षा में नकल करने की हरकत
सफलता की ज़मानत हो गयी क्या
— हमीद कानपुरी
