कैसे कह दूँ ?
कैसे कह दूँ ?
कोई अशिक्षित नहीं रहेगा ।
कोई दारू,सिगरेट नहीं पिएगा ।
नहीं पिटेगी घर में कोई महिला ।
सड़कों पर कोई नहीं मरेगा ।।
कैसे कह दूँ ?
नदियों में जल सदा रहेगा ।
नीला सा अंबर चमकेगा ।
हरा भरा वन सदा रहेगा ।
रोज सुगंधित फूल खिलेगा ।।
कैसे कह दूँ ?
गूंगा मन की बात कहेगा ।
लंगड़ा अपने पाँव चलेगा ।
बहरा सबका कथन सुनेगा ।
कोई बंदा दुख ना सहेगा ।।
कैसे कह दूँ ?
सक्षम,अक्षम की बाँह गहेगा ।
पति-पत्नी को ही चाहेगा ।
अंधियारा सब मिट जाएगा ।
ऐसा मेरा हिंदुस्तान रहेगा ।।
— बृज बाला दौलतानी
