अब भव भाव भरोसे तोरे! (ब्रज)
अब भव भाव भरोसे तोरे,
दीखत नियरे जाबत दूरे;
हौं अकुलात कबहुँ मुँह फेरे,
तुम लखि जात जहाँ दृग मोरे!
जाति न पांति जगत मैं देखत,
जानन चाहत जहँ तुम रहबत;
देश काल हर पात्रन लखवत,
झाँकत ज्यों ही तुम कूँ चीन्हत!
मेरी दृष्टि रहे तुम हेरे,
दृश्य हरेक तुम्हारे डेरे;
मैं जब जात कबहुँ मन टेरे,
तुमकूँ देखत अंतर नियरे!
तुम का मेरे उरहि विराजत,
का मैं तुमरे अंतस रहबत;
का तुम आँखिन में लखि जाबत,
का तुम मोकूँ नयनन राखत!
जो जग होबत मैं ता भावत,
करतब देखि जात मैं रीझत;
‘मधु’ कूँ दर्शन देउ दुलारे,
दर्शन ज्ञान सहज सुर वारे!
✍🏻 डॉ. गोपाल बघेल ‘मधु’
