कविता

स्त्री के चार धाम

कर्तव्य कर्म निभाती स्त्री का
स्वरूप निर्मल पावन है।
परम प्रभु जी की प्रतिकृति,
आँचल में सुख सार है।।
धर्म, क्षमा, दया, करुणा,
स्त्री सुशील संवेदन है।
माया, ममता, मोह, दुलार,
सुख शान्ति झंकार है।।
बेटी बन पुष्पित बहारें,
प्रिया बन जीवन संवारे,
माता वह जीवनदायिनी,
साथी हमराही मोहिनी।।
स्त्री का समर्पित जीवन,
पावन चारों धाम हैं।
त्याग, संयम, सेवा, स्नेह,
नारी की पहचान हैं।।

*चंचल जैन

मुलुंड,मुंबई ४०००७८