कहानी

एक अफ़साना जो मुकम्मल न हो सका

शाम का धुंधलका था, शहर के किसी मसरूफ़ तरीन चौराहे पर ट्रैफ़िक का शोर और हुजूम अपनी इंतहा पर था। गाड़ियों की लाइटें, लोगों के क़दमों की चाप, और इस गहमगहमी में भी एक अजीब सा सन्नाटा था। अचानक, उसी भीड़ के समंदर के बीच, एक लम्हे के लिए वक़्त रुक सा गया।
नज़रें मिलें,वही पुरानी आँखें, मगर अब उनमें वक़्त की गर्द, बरसों की दूरी और फ़ासलों की संजीदगी थी। सड़क के इस पार वो खड़ी थी और उस पार मैं,दरमियान में दौड़ती हुई गाड़ियों का रेला और तक़दीर की वो दीवार थी जिसे कोई फ़ांद नहीं सकता था।
बस इतनी सी मुलाक़ात थी,न कोई तवील गुफ़्तगू, न कोई शिकवा, न कोई शिकायत। दोनों ने एक दूसरे को देखा, होंटों पर एक उदास सी मुस्कराहट सजी, और बग़ैर कुछ कहे, हुजूम की लहर में एक दूसरे से ओझल हो गए। पीछे सिर्फ़ शाम का उतरता हुआ अँधेरा, शोर और हवा में तैरती हुई वो ख़ामोशी रह गई, जो हर बार ऐसे अधूरे मिलने के बाद दिल को और ज़्यादा वीरान कर जाती है।
वो स्कूल की छुट्टी का वक़्त, गेट पर दोस्तों की बेपरवाह बातें, और बस जल्दी से घर पहुँचने की वो कशमकश क्या ख़ूब ज़माना था वो!
उसी शोर-शराबे और मासूमियत भरी दुनिया में, कबीर और मीरा की कहानी शुरू हुई थी। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। क्लासरूम्स की उन बेंचों पर, ब्लैकबोर्ड्स पर लिखे सपनों के बीच, कब दोस्ती ने एक गहरे अहसास का रूप ले लिया, उन्हें ख़ुद पता नहीं चला। वो कच्ची उम्र की मोहब्बत थी,जहाँ न दुनिया की समझ थी और न ही मुस्तक़बिल की फ़िक्र, लेकिन उसके अंदर जो पक्की सच्चाई थी, वह रूह तक उतर चुकी थी।
लेकिन ज़िंदगी हमेशा वैसी नहीं चलती जैसे हम चाहते हैं। वक़्त ने अपने पर फ़ैलाए, स्कूल का दौर पीछे छूट गया, और हालात ने दोनों को अलग-अलग राहों पर धकेल दिया। वो हमसफ़र जो कभी हर सुबह का सहारा था, अचानक वक़्त के हाथों मजबूर हो कर बिछड़ गया और दिल में एक ऐसा दर्द छोड़ गया जो वक़्त के साथ और गहरा होता गया। आज भी उसकी यादें भुलाई नहीं जाती हैं।
आज भी जब कभी अचानक किसी मोड़ पर उनकी मुलाक़ात हो जाती है, तो लगता है जैसे साल बीते ही नहीं हैं। दोनों अलग मंज़िलों के राही की तरह मिलते हैं,जिनकी मंज़िलें और राहें बिल्कुल अलग हैं, जो एक दूसरे की ज़िंदगी में अब बस एक अजनबी की तरह हैं, लेकिन दिल के किसी कोने में वही पुरानी कसक बाक़ी है।
तड़प इधर भी है और उधर भी, बस फ़र्क़ इतना है कि अब फ़ासले मिटाए नहीं जा सकते।
क़िस्मत के लिखे को कौन मिटा सकता है? हाथ की लकीरें अलग थीं तो मिलन कैसे मुमकिन होता? पर सच तो यह है कि वो कच्ची उम्र का अहसास आज भी पक्के तौर पर दिल में ज़िंदा है। दर्द भी उसी का है और यादों का सरमाया भी है,बस यही तो अधूरी और सच्ची मोहब्बत है।

— डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह सहज़

डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह

पिता का नाम: अशफ़ाक़ अहमद शाह जन्मतिथि: 24 जून जन्मस्थान: ग्राम बलड़ी, तहसील हरसूद, जिला खंडवा, मध्य प्रदेश कर्मभूमि: हरदा, मध्य प्रदेश स्थायी पता: मगरधा, जिला हरदा, पिन 461335 संपर्क: मोबाइल: 9993901625 ईमेल: dr.m.a.shaholo2@gmail.com शैक्षिक योग्यता एवं व्यवसाय शिक्षा,B.N.Y.S.बैचलर ऑफ़ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस. बी.कॉम, एम.कॉम बी.एड. फार्मासिस्ट आयुर्वेद रत्न, सी.सी.एच. व्यवसाय: फार्मासिस्ट, भाषाई दक्षता एवं रुचियाँ भाषाएँ, हिंदी, उर्दू, अंग्रेज़ी रुचियाँ, गीत, ग़ज़ल एवं सामयिक लेखन अध्ययन एवं ज्ञानार्जन साहित्यिक परिवेश में रहना वालिद (पिता) से प्रेरित होकर ग़ज़ल लेखन पूर्व पद एवं सामाजिक योगदान, पूर्व प्राचार्य, ज्ञानदीप हाई स्कूल, मगरधा पूर्व प्रधान पाठक, उर्दू माध्यमिक शाला, बलड़ी ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, बलड़ी कम्युनिटी हेल्थ वर्कर, मगरधा साहित्यिक यात्रा लेखन का अनुभव: 30 वर्षों से निरंतर लेखन प्रकाशित रचनाएँ: 2000+ कविताएँ, ग़ज़लें, सामयिक लेख प्रकाशन, निरन्तर, द ग्राम टू डे, दी वूमंस एक्सप्रेस, एजुकेशनल समाचार पत्र (पटना), संस्कार धनी (जबलपुर),जबलपुर दर्पण, सुबह प्रकाश , दैनिक दोपहर,संस्कार न्यूज,नई रोशनी समाचार पत्र,परिवहन विशेष,समाचार पत्र, घटती घटना समाचार पत्र,कोल फील्ड मिरर (पश्चिम बंगाल), अनोख तीर (हरदा), दक्सिन समाचार पत्र, नगसर संवाद, नगर कथा साप्ताहिक (इटारसी) दैनिक भास्कर, नवदुनिया, चौथा संसार, दैनिक जागरण, मंथन (बुरहानपुर), कोरकू देशम (टिमरनी) में स्थायी कॉलम अन्य कई पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर रचनाएँ प्रकाशित प्रकाशित पुस्तकें एवं साझा संग्रह साझा संग्रह (प्रमुख), मधुमालती, कोविड, काव्य ज्योति, जहाँ न पहुँचे रवि, दोहा ज्योति, गुलसितां, 21वीं सदी के 11 कवि, काव्य दर्पण, जहाँ न पहुँचे कवि (रवीना प्रकाशन) उर्विल, स्वर्णाभ, अमल तास, गुलमोहर, मेरी क़लम से, मेरी अनुभूति, मेरी अभिव्यक्ति, बेटियां, कोहिनूर, कविता बोलती है, हिंदी हैं हम, क़लम का कमाल, शब्द मेरे, तिरंगा ऊंचा रहे हमारा (मधुशाला प्रकाशन) अल्फ़ाज़ शब्दों का पिटारा, तहरीरें कुछ सुलझी कुछ न अनसुलझी (जील इन फिक्स पब्लिकेशन) व्यक्तिगत ग़ज़ल संग्रह: तुम भुलाये क्यों नहीं जाते तेरी नाराज़गी और मेरी ग़ज़लें तेरा इंतज़ार आज भी है (नवीनतम) पाँच नए ग़ज़ल संग्रह प्रकाशनाधीन सम्मान एवं पुरस्कार साहित्यिक योगदान के लिए अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त पाठकों का स्नेह, साहित्यिक मंचों से मान्यता मुश्ताक़ अहमद शाह जी का साहित्यिक और सामाजिक योगदान न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे हिंदी-उर्दू साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है। आपकी लेखनी ने समाज को संवेदनशीलता, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जोड़ा है। आपके द्वारा रचित ग़ज़लें और कविताएँ आज भी पाठकों के मन को छूती हैं और साहित्य को नई दिशा देती हैं।