कविता

छोटा-सा घर

अपना छोटा-सा घर
किसी ताजमहल से कम नहीं है
उस छोटे से घर में
जो खुली हवा है
जो आजादी का रंग है
जो खुशबू है
वह किसी के
भाड़े के बंगले से
सौ गुना अधिक
जिंदगी का सुकून देता है
एक अपनापन का एहसास
एक मुक्कमल जिंदगी देता है

— जयचन्द प्रजापति ‘जय’

*जयचन्द प्रजापति

प्रयागराज मो.7880438226 jaychand4455@gmail.com