सच का भरोसा
कोई कदम उठाने से पहले
हमें सच की टोह लेना होगा
किसी अफवाह को सच मानना
या बातों को तोड़ मरोड़ किया गया है
उसका अध्ययन करो
सच्चाई क्या है
किसी निर्दोष पर
आरोप न लगे
कुछ देर तक
शांत होकर
विचार करना
एक बुध्दिजीवी होकर
एक अपराध के लिए
कोई दूसरा अपराध न हो जाये
तभी सच का भरोसा
कटघरे में भी बना रहेगा
— जयचन्द प्रजापति ‘जय’
