गीतिका/ग़ज़ल

सूखी डाली

कौन करें इस बाग की रखवाली बाबा
खुद लुटता हैं बाग को जब माली बाबा

यूं तो रईस बनने का करते हैं दावा
मगर भीतर से दिखती हैं कंगाली बाबा

क्रांति की बातें मत समझाइये आप उसे
मुफलिसी में रहकर जिनके पेट ख़ाली बाबा

अब मुल्क की तरक्की हो तो कैसे जनाब
देश भक्ति के नाम खाते दलाली बाबा

ऊपर से प्यार जताकर भीतर करें घात
ऐसे लोगों की निगाहें है सवाली बाबा

अब हो तो कैसे हो भला मुल्क का इनसे
बैठे हैं सत्ता में चोर मवाली बाबा

शाख़ों से पीले पत्ते तो सभी झर गये
रह गई दरख़्तों पर अब सूखी डाली बाबा

— रमेश मनोहरा

रमेश मनोहरा

शीतला माता गली, जावरा (म.प्र.) जिला रतलाम, पिन - 457226 मो 9479662215