लघुकथा

आखिर मर गया

एक दिन उस बहादुर व्यक्ति ने एक साँप को मार दिया।

उसी दिन खबर फैली कि साँप का साथी अगले चालीस दिनों में बदला लेगा।

यह सुनकर वह हँस पड़ा।

लेकिन घर वालों ने इस बात पर विश्वास कर उसे एक सुरक्षित जगह पर बंद कर दिया।

दूसरे दिन वह साँपों की कहानियाँ सुनकर हँस रहा था।

कुछ दिन बाद कहानियाँ सुनकर उकताया, तो दूसरी किताबें पढ़ने लगा। घर वालों की बातचीत में फिर भी साँप ही साँप थे।

धीरे-धीरे वह भी साँपों की कहानियाँ पढ़ने लगा।

घर में अब हर समय साँपों की चर्चा होती।

चालीस दिन बाद वह बाहर आया।

सामने रास्ते में एक केंचुआ रेंग रहा था।

उसे देखते ही वह सहमकर ठिठका, और चुपचाप रास्ता बदलकर चल पड़ा।

डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी

डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी शिक्षा: विद्या वाचस्पति (Ph.D.) सम्प्रति: सह आचार्य (कम्प्यूटर विज्ञान) साहित्यिक लेखन विधा: कविता, लघुकथा, बाल कथा, कहानी 18 पुस्तकें प्रकाशित, 10 संपादित पुस्तकें 53+ शोध पत्र प्रकाशित 70+ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त फ़ोन: 9928544749 ईमेल: writerchandresh@gmail.com डाक का पता: 3 प 46, प्रभात नगर, सेक्टर-5, हिरण मगरी, उदयपुर (राजस्थान) – 313 002 यू आर एल: https://sites.google.com/view/chandresh-c/about ब्लॉग: http://laghukathaduniya.blogspot.in/

Leave a Reply