कविता

जला कर…एक दीया विश्वास का

हमें मानव सभ्यता में विजयी उद्घोष जगाना है।
हम हैं भारत की संतान मिलकर हैवानियत को हराना है।

जला कर दूसरा …दीया प्रेम का
हमें आपसी भाईचारा लाना है।
धर्म से ऊपर है …मानवता मिलकर धार्मिक दंगों को हराना है।

जला कर तीसरा…दीया
देश हित में लगे असंख्य जनों के प्रति कृतज्ञ हो जाना है ।
जो लड़ रहे भ्रष्टाचार से दिन-रात उनके लिए दुआ में हाथ उठाना है।

जला कर चौथा ….दीया देश हित का हमें देश का मान बढ़ाना है।
अराजकता से उपजे अंधकार को विजयी प्रकाश के दीयों से जगमगाना है।
मिलकर जमाखोरों को हराना है।

जला कर पांचवा…. दीया कुदरत का उपकार मनाना है।
बहुत गलतियां कर चुकेहम कुदरत के साथ अब समस्त भूले सुधारना है।
मिलकर खननकर्ताओं को हराना है।

जला कर छठा …दीया स्वच्छता का वचन निभाना है।
हम रोकेंगे गंदगी के अंबार को जन-जन को स्वच्छता का मार्ग दिखाना है।
मिलकर गंदगी को हराना है।

जला कर सातवां… दीया सत्य का पथ अपनाना है।
मिलावट ,धोखेबाजी,अनैतिकता को हटाना है ।
अपने भीतर से झूठ खत्म कर सत्य का साथ निभाना है।
मिलकर अपने भीतर के रावन को हराना है।

जला कर आठवां …दीया अपनी अमर सभ्यता का ध्यान कर जाना है।
कितने ही राक्षसी रूपी आपदाएं भारत की सभ्यता को हराने आए।
लेकिन बच नहीं पाए ….वही संकल्प दोहराना है।
मिलकर विश्वव्यापी आंतकवाद को हराना है।

जला कर नौवां ….दीया आज भारत के हर हाथ में
नौ बज के नौ मिनट के लिए जल रहे दीयें को विश्वास दिलाना है।
इस प्रकाश में हर संकट की घड़ी में मिलकर हर अदृश्य शत्रु पर विजय पाना है।
हम जीतेंगे मिलकर हमें भारत विजयी बनाना है।

— प्रीति शर्मा ‘असीम’

प्रीति शर्मा असीम

नालागढ़ ,हिमाचल प्रदेश Email- aditichinu80@gmail.com

Leave a Reply