ग़ज़ल
दुआ है चमन आपका जगमगाये
मगर रौशनी कुछ इधर भी तो आये
नये घर को लाज़िम संवारे सजाये
दिया इक पुराने भी घर में जलाये
न अब ज़ुल्म कोई किसी पर भी ढाये
नहीं अब किसी को कोई भी सताये
मुहब्बत है अपनों से है बात अच्छी
ग़रीबों पे उल्फ़त कोई जा लुटाये
वही आदमी है हक़ीक़त में बढ़िया
निशां ज़ुल्मतों के सभी जो मिटाये
— हमीद कानपुरी
